मुजफ्फरनगर में धमाका, 4 जख्मी
जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बरवाला गांव में एक साइकिल में रखे बॉक्स में अचानक विस्फोट हो गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रवीण कुमार ने आईएएनएस को बताया कि बॉक्स में एक बैट्रीनुमा चीज थी जो सुतली से बंधी हुई थी, उसी में विस्फोट हुआ।
कुमार ने कहा कि अभी हम विस्फोट की प्रकृति के बारे में नहीं बता सकते, लेकिन इतना जरूर कह सकते हैं कि यह कोई आतंकी घटना नहीं है।
उन्होंने कहा कि मेरठ से बम निस्तारण दल (बीडीएस) जांच के लिए मौके पर पहुंच रहा है। बीडीएस की जांच के बाद ही विस्फोटक की प्रकृति के बारे में पता चलेगा।
पुलिस के मुताबिक जो चार लोग जख्मी हुए हैं उनकी हालत खतरे से बाहर है। पुलिस ने घटनास्थल के आस-पास के इलाके को खाली करा दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications