उत्तराखण्ड से सॉफ्टवेयर निर्यात बढ़ने के आसार
राज्य के आईटी एवं टेक्नोलॉजी पार्क के सहायक निदेशक टीएम शशिधरन के अनुसार इस व्यवसाय में भारी बढ़ोतरी के आसार हैं।
शशिधरन ने बताया कि उत्तराखण्ड में वर्ष 2008-09 में लगभग 42 करोड़ और वर्ष 2009-10 में 176 करोड़ रुपये का सॉफ्टवेयर निर्यात हुआ था। इस व्यवसाय के इस वर्ष बढ़कर लगभग 225 करोड़ रुपये हो जाने की उम्मीद है।
राज्य सरकार को दी रिपोर्ट में शशिधरन ने उम्मीद जताई है कि उत्तराखण्ड में सॉफ्टवेयर व्यवसाय अगले दो वर्षो में एक हजार करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है, बशर्ते सरकार से ऐसी कंपनियों के लिए सिंगल विंडो सिस्टम लागू करे। उन्होंने इसके लिए सरकार से गुजारिश की है।
उन्होंने सरकार से नई कंपनियों को प्रोत्साहन करने के लिए रियायती दरों पर जमीन, ब्रॉड बैण्ड सब्सिडी और करों में छूट प्रदान करने का आग्रह किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications