इंडोनेशिया के राष्ट्रपति होंगे गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि (लीड)
भारत दक्षिण पूर्व एशियाई क्षेत्र में इंडोनेशिया को अपने एक कूटनीतिक सहयोगी के रूप में देख रहा है। क्योंकि इंडोनेशिया विश्व का सर्वाधिक मुस्लिम आबादी वाला लोकतांत्रिक देश है। इंडोनेशिया के साथ भारत के संबंध काफी पुराने हैं। साथ ही इस क्षेत्र में चीन के प्रतिरोधक के रूप में इंडोनेशिया की भूमिका अहम है।
इंडोनेशिया के साथ अमेरिका भी अपने संबंध प्रगाढ़ करना चाहता है। अमेरिकी राष्ट्रपति नवंबर में अपनी भारत यात्रा के दौरान इंडोनेशिया की भी यात्रा करने वाले हैं। इंडोनेशिया में अपनी स्कूली पढ़ाई करने वाले ओबामा अपनी यात्रा के दौरान चीन के म्यांमार, कंबोडिया और लाओस में बढ़ते प्रभाव को संतुलित करने के लिए इंडोनेशिया की भूमिका को रेखांकित करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications