मुन्ना बजरंगी के 2 शार्ट शूटर गिरफ्तार
एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवीन अरोड़ा ने बताया कि बुधवार को गुप्त सूचना मिलने पर सारनाथ इलाके की घेराबंदी की गई। पुलिस से बचने के लिए दोनों ने पुलिस पर कई राउंड फायर किए। लेकिन पुलिस ने इन पर काबू पा लिया। इनके पास से दो पिस्टल और 10 कारतूस बरामद किए गए।
उन्होंने बताया कि राजेश चौधरी व उसके साथी अंशू को गिरफ्तार किया गया है। चौधरी स्थानीय, जबकि अंशू चंदौली का निवासी है। अधिकारियों के मुताबिक दोनों मुन्ना बजरंगी के लिए भाड़े पर हत्याएं करते थे। चौधरी पर वाराणसी के एक कांग्रेसी नेता की हत्या सहित 11 आपराधिक मामले दर्ज हैं।
उल्लेखनीय है कि मुन्ना बजरंगी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक कृष्णानंद राय की हत्या के आरोप में जेल में है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications