समय के आभाव में पाक विदेश मंत्री की भारत यात्रा टली
कृष्णा ने संपादकों के साथ बातचीत में कहा कि उन्होंने जुलाई में अपने इस्लामाबाद दौरे के समय पाकिस्तानी विदेश मंत्री को भारत यात्रा का न्योता दिया था। यह यात्रा इस साल के अंत तक होने की उम्मीद थी।
उन्होंने कहा, "लेकिन इस साल समय की कमी के चलते इस दौरे को अगले साल की शुरुआत में आयोजित किया जाएगा।"
अगले माह की शुरूआत में अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के भारत दौरे के अलावा इस साल फ्रांस के राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी और रूस के राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव के अलावा अन्य उच्च स्तरीय दौरे प्रस्तावित हैं।
कृष्णा ने कहा कि भारत और पाकिस्तान इस्लामाबाद में हुए विचार-विमर्श पर क्रियान्वयन जारी रखेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications