राष्ट्रमंडल खेल : सुरंजॉय व मनोज ने मुक्के बाजी में दिलाए स्वर्ण
सुरंजॉय ने केन्या के मुक्के बाज बेंसन जांगिरी को फाइनल मुकाबले में पराजित किया वहीं मनोज ने इंग्लैंड के मुक्के बाज ब्रेंडली सौंडलर्स को हराया।
छोटे टायसन के नाम से मसहूर 24 वर्षीय सुरंजॉय मणिपुर प्रांत से हैं और उनसे भारत को स्वर्ण पदक की उम्मीद थी। इससे पहले मार्च में हुई राष्ट्रमंडल मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में उन्होंने स्वर्ण पदक जीता था।
मनोज कुमार हरियाणा के हैं और राष्ट्रमंडल खेलों में उनका अब तक का प्रदर्शन अप्रत्याशित रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications