ब्रिटेन में भारतीय पर नस्लीय हमला
स्थानीय समाचार पत्र 'एडिनबर्ग ईवनिंग न्यूज' के मुताबिक एक दुकान में सहायक के तौर पर काम करने वाले पंकज रावत को एडिनबर्ग के वावर्ले ब्रिज पर बुरी तरह पीटे जाने से उनका जबड़ा टूट गया।
रावत अपने घर लौटते वक्त ब्रिज पर एक महिला से जबर्दस्ती कर रहे लोगों को रोकने की कोशिश की तो उन्होंेने रावत पर हमला कर दिया।
इस गैंग के सदस्यों ने नस्लीय टिप्पणियां करते हुए रावत को घूंसे मार-मारकर जमीन पर गिरा दिया। इसके बाद भी उन्हें बुरी तरह पीटा गया।
उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके जबड़े में धातु की प्लेटें लगाई गईं हैं।
करीब 18 महीने पहले भारत से एडिनबर्ग पहुंचे रावत को अपनी नौकरी गंवानी पड़ी है। उनके मालिक ने उन्हें इलाज में लगने वाले समय के लिए छुट्टी देने से इंकार कर दिया।
पुलिस इस हमले में शामिल पांच लोगों की तलाश कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications