बैतूल में बस खाई में गिरी, 4 की मौत, 30 घायल
पुलिस नियंत्रण कक्ष के मुताबिक बुधवार की शाम मुलताई से अमरावती जा रही बस प्रधान पट्टन चौकी क्षेत्र में सदा प्रसन्न घाट पर अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।
बैतूल के पुलिस अधीक्षक आर.एल. प्रजापति ने आईएएनएस को बताया कि प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक इस हादसे में चार यात्रियों की मौत हो गई है। वहीं लगभग 30 यात्री घायल हैं। हादसा कैसे और क्यों हुआ, इसका अभी पता नहीं चल पाया है।
बस के खाई में गिरने की खबर मिलने के साथ ही पुलिस एवं प्रशासन के नुमााइंदे मौके पर पहुंच गए हैं और राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications