धनबाद के रेलवे स्टेशन पर मिला टाइमबम
धनबाद जिले के कुमारडुगी रेलवे स्टेशन की कैंटीन में रखे गए इस टाइम बम को एक यात्री ने देखा। इसके बाद रेलवे पुलिस ने बम को निष्क्रिय किया। यह स्टेशन राजधानी रांची से 240 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
बम को निष्क्रिय करने के लिए रांची से बम निरोधक दस्ता को बुलाया गया था लेकिन उनके पहुंचने से पहले बम को निष्क्रिय कर दिया गया।
पुलिस को संदेह है कि नक्सलियों ने रेलवे स्टेशन पर टाइम बम लगाया होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications