कोलकाता में देश का दूसरा वित्तीय केंद्र बनेगा
करीब 300 एकड़ जमीन में फैले इस वित्तीय केंद्र में विभिन्न बैंकिंग संस्थान, बीमा कम्पनियां और स्टॉक एक्सचेंज के अलावा होटल एवं शिक्षण संस्थान मौजूद रहेंगे। इस केंद्र पर कुल 16,000 करोड़ रुपये का निवेश होगा।
मुखर्जी ने कहा, "यह वित्तीय केंद्र देश के इस क्षेत्र के लोगों के लिए नए अवसर पैदा करेगा।"
यह केंद्र दक्षिण एशिया के प्रवेश द्वारा के रूप में स्थापित होगा। यह देश की पूर्वी एशियाई देशों के साथ सम्बंधों को महत्व देने की नीति से सम्बंधित है।
इस केंद्र से पश्चिम बंगाल और पूर्वी क्षेत्र में रोजगार बढ़ाने में मदद मिलेगी।
इस मौके पर पश्चिम बंगाल के वित्त मंत्री असीम दासगुप्ता ने कहा, "इस केंद्र से दो लाख से ज्यादा लोगों को प्रत्यक्ष और तीन लाख लोगों को अप्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा।"
मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य ने कहा कि सरकारी और निजी कम्पनियां इस केंद्र के लिए मिलकार काम करेंगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications