राष्ट्रमंडल खेल (महिला हॉकी) : आस्ट्रेलिया का स्वर्ण पदक पर कब्जा
मैच के दौरान आस्ट्रेलिया ने टाई ब्रेकर में 6-4 से न्यूजीलैंड को शिकस्त दी।
तीसरे स्थान के लिए खेले गए एक मुकाबले में इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 2-1 से पराजित कर कांस्य पदक अपने नाम किया। इसके पहले इंग्लैंड की महिला टीम वर्ष 1998 और 2002 में रजत व 2006 में कांस्य पदक जीत चुकी है।
फाइनल मैच के दौरान निर्धारित समय में आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की टीमें 2-2 की बराबरी थीं। इसके बाद 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया गया। टाई ब्रेकर के दौरान आस्ट्रेलियाई टीम अपने पांच प्रयासों में से चार को गोल में तब्दील करने में सफल रही, जबकि न्यूजीलैंड की टीम दो ही गोल कर पाई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications