एप्पल भारत में आईफोन की पहुंच बढ़ाने की इच्छुक
स्थानीय समाचार पत्र 'वॉल स्ट्रीट जर्नल' के मुताबिक एप्पल टाटा टेलीसर्विसेज और रिलायंस कम्युनिकेशन के सीडीएमए नेटवर्क पर इस फोन की सेवा उपलब्ध कराने के लिए बातचीत कर रही है। फिलहाल भारत में भारती एयरटेल और वोडाफोन के जीएसएम नेटवर्क पर इसकी सेवाएं उपलब्ध हैं।
एप्पल ने हालांकि सीडीएमए नेटवर्क पर संचालन के अनुकूल आईफोन तैयार नहीं किए हैं इसके चलते उसे अमेरिका की सबसे बड़ी मोबाइल सेवा प्रदाता कम्पनी वेरिजोन वायरलेस के साथ सेवाएं शुरू करने में देरी हुई है।
भारतीय बाजार दुनिया के सबसे तेजी से विकास कर रहे मोबाइल बाजारों में से एक है। समाचार पत्र के मुताबिक इन कम्पनियों के साथ एप्पल की बातचीत चार-पांच महीनों से चल रही है।
फिलहाल भारतीय स्मार्टफोन बाजार में नोकिया का प्रभुत्व है। नोकिया की भारत में इस बाजार में 71 प्रतिशत हिस्सेदारी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications