अंग्रेजी में प्रकाशित हुई अलकायदा की पत्रिका
समाचार एजेंसी एकेआई के मुताबिक 11 अक्टूबर की डेटलाइन से प्रकाशित 74 पन्नों की इस पत्रिका में अमेरिकी मूल के यमण मौलवी अनवर अल-अवलाकी के दो लेख हैं। उत्तरी कैरोलिना के रहने वाले अमेरिकी समीर खान का एक लेख भी इसमें प्रकाशित किया गया है। खान एक सक्रिय ऑनलाइन जिहादी हैं और वह यमण जाकर एक्यूएपी में शामिल हो गए थे।
खान ने अपने लेख में यमण की राजधानी साना तक की उनकी यात्रा और अलकायदा लड़ाकों के साथ उनके अनुभवों के सम्बंध में लिखा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications