भोपाल से हज उड़ानों की शुरुआत 22 से
स्टेट हज कमेटी के अध्यक्ष सलीम कुरैशी के मुताबिक हज यात्रा की रवानगी के भोपाल केंद्र से यात्रियों को ले जाने वाली उड़ानों की समय सारणी में एक दिन बढ़ा दिया गया है। अब पहली उड़ान 22 अक्टूबर को रवाना होगी। उड़ानों के समय में बदलाव की जानकारी एनएएस एयरलाइन से 'हज कमेटी ऑफ इंडिया' के माध्यम से स्टेट हज कमेटी को मिली है।
कुरैशी ने बताया है कि जिन हज यात्रियों की उड़ान 22 अक्टूबर को है उन्हें 20 अक्टूबर को भोपाल की ताजुल मसाजिद में बनाए गए ट्रांजिट कैम्प में उपस्थिति दर्ज करानी होगी। हज यात्रियों की सभी उडानों में एक दिन की देरी होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications