गुरुवार को बिहार दौरे पर रहेंगे राहुल
बिहार प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख प्रेमचंद्र मिश्रा ने बुधवार को बताया कि राहुल गांधी विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के चुनाव प्रचार के लिए गुरुवार को बिहार पहुंचेंगे। इस दिन राहुल कटिहार के कोढ़ा, अररिया के सिकटी और सुपौल जिले के निर्मली में एक-एक चुनावी सभा सम्बोधित करेंगे।
उन्होंने कहा कि चुनावी सभा को सम्बोधित करने के बाद राहुल दिल्ली लौट जाएंगे। मिश्रा के मुताबिक प्रथम चरण के चुनाव के लिए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी भी बिहार आएंगी।
उल्लेखनीय है कि बिहार विधानसभा की 243 सीटों के लिए छह चरणों में 21 अक्टूबर से 20 नवम्बर तक चुनाव की तिथि तय है। सभी सीटों पर मतगणना 24 नवम्बर को होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications