नक्सलियों ने माकपा नेता की हत्या की
पश्चिमी मिदनापुर के पुलिस अधीक्षक मनोज वर्मा ने बताया, "झारग्राम इलाके के एक गांव में माकपा नेता तपन दोलुई की नक्सलियों ने हत्या कर दी। घटना के समय दोलुई अपने खेत में थे।"
दोलुई माकपा की स्थायी समिति के सदस्य थे। पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है। राज्य के तीन जिलों पश्चिम मिदनापुर, पुरुलिया और बांकुरा में नक्सली सक्रिय हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications