खदान से पहला कामगार बाहर निकाला गया (लीड-1)
कोपियापो (चिली), 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। चिली की एक खदान में दो महीने से फंसे 33 कामगारों में से एक फ्लोरेन्सियो एवालोस को मंगलवार देर रात सुरक्षित बाहर निकाला गया है। इसी तरह से अन्य कामगारों को भी बाहर निकाला जाएगा।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार बाहर कामगारों को निकालने के लिए आखिरी दौर की तैयारियां मंगलवार रात शुरू कर दी गईं थीं। कामगारों को निकालने के लिए 54 सेंटीमीटर चौड़ा एक पिंजरा नीचे पहुंचाया गया जिसके सहारे 31 साल के एवालोस बाहार आए। इसी पिंजरे केसहारे अन्य 32 कामगार भी एक-एक करके बाहर आ सकेंगे। यह पिंजरा फोनिक्स नामक एक विशेष धातु से बना है।
बचाव अभियान के अंतिम दौर की तैयारियों को देखने के लिए खुद चिली के राष्ट्रपति सेबेस्टियन पिनेरा भी मौके पर पहुंचे। बचावकर्मी बारी-बारी से सभी कामगारों को बाहर निकालेंगे। ये कामगार पांच अगस्त से 622 मीटर की गहराई में फंसे हुए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications