जैकबसन ने जीता बुकर पुरस्कार (लीड-1)
नई दिल्ली/लंदन, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। ब्रिटेन के मशहूर लेखक हॉवर्ड जैकबसन ने अपनी पुस्तक 'द फिंकलर क्वेस्चन' के लिए बुकर पुरस्कार जीता है। उन्हें मंगलवार को लंदन में यह पुरस्कार दिया गया।
यह पुरस्कार जीतने पर उन्हें 50,000 पाउंड की पुरस्कार राशि के अलावा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति भी मिली है। उन्हें इस पुरस्कार के लिए नामांकित छह लेखकों में से चुना गया। उनके अलावा पीटर कैरे, एमा डोनोग्वे, डैमन गॉगट, आंद्रेया लेवी और टॉम मैकर्थी जैसे नाम भी इस पुरस्कार की दौड़ में थे।
विजेता का चयन करने वाली ज्यूरी के प्रमुख एंड्रयू मोशन ने कहा, "इन लोगों में से विजेता को चुनना हमारे लिए बड़ी चुनौती थी। हम इसे अपना सौभाग्य भी मानते हैं।"
जैकबसन को आस्ट्रेलियाई लेखक पीटर कैरे से कड़ी चुनौती मिली। पीटर इस बार बुकर के लिए नामांकित छह लेखकों में एकमात्र ऐसे लेखक थे जिन्होंने पहले भी यह पुरस्कार दो बार जीता है। उन्होंने 1988 में 'ऑस्कर एंड ल्यूसिंडा' और 2001 में 'ट्र हिस्ट्री ऑफ केली गैंग' के लिए बुकर पुरस्कार जीता था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications