कामगारों के लिए अंतिम दौर का अभियान शुरू
कोपियापो (चिली), 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। चिली की एक खदान में दो महीने से फंसे 33 कामगारों को बाहर निकालने के लिए आखिरी दौर की तैयारियां मंगलवार देर रात शुरू कर दी गईं।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार बचाव अभियान में जुटे लोगों का मानना है कि अब कामगारों को निकालने का वक्त आ चुका है। कामगारों को निकालने के लिए 54 सेंटीमीटर चौड़ा एक पिंजरा नीचे पहुंचाया जाएगा जिसके सहारे कामगार एक-एक करके बाहर आ सकेंगे। यह पिंजरा फोनिक्स नामक एक विशेष धातु से बना है।
कामगार 622 मीटर की गहराई में फंसे हुए हैं। सबसे पहले 31 वर्षीय फ्लोरेसियो अवालोस को बाहर निकाला जाएगा। इसके बाद बचावकर्मी बारी-बारी से सभी कामगारों को बाहर निकालेंगे। ये कामगार पांच अगस्त से खदान में फंसे हुए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications