वोडाफोन ने 3जी सेवाओं के लिए नोकिया और एरिक्शन को चुना
कम्पनी ने एक बयान में कहा, "इन सहयोगियों से 3जी सेवाएं शुरू करने और जीएसएम और 3जी नेटवर्क के बीच तालमेल बनाने में मदद मिलेगी। इसके अलावा कम्पनी को 3जी लाइसेंस वाले नौ सर्किलों में एचएसपीए (हाइ स्पीड पैकेट एक्सेस) का प्रबंधन करने में भी मदद मिलेगी।"
वोडाफोन को दिल्ली, मुम्बई, कोलकाता, चेन्नई और तमिलनाडु, महाराष्ट्र और गोवा, गुजरात, हरियाणा, उत्तर प्रदेश (पूर्व) और पश्चिम बंगाल में 3जी लाइसेंस मिला है। इन सर्किलों में कम्पनी के 60 प्रतिशत उपभोक्ता हैं।
वोडाफोन एस्सार के कार्यकारी निदेशक मार्टिन पीटर्स ने कहा, "3जी क्षेत्र में एरिक्शन और नोकिया को विशेषज्ञता हासिल है और हमारा मानना है कि यह रणनीतिक बेहद लाभदायक समझौता है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications