हम कश्मीर पर सार्थक वार्ता चाहते हैं : कुरैशी
कुरैशी ने नेशनल असेम्बली की विदेशी मामलों से संबद्ध स्थायी समिति की बैठक के बाद संवाददाताओं को बताया कि इस मसले पर पाकिस्तान अपने ऐतिहासिक एवं सैद्धांतिक रुख पर कायम है।
समाचार पत्र डॉन के अनुसार उन्होंने कहा कि भारत को बता दिया गया है कि वार्ता का अगला सत्र महज औपचारिकता भर न होकर परिणामोन्मुखी होना चाहिए।
गत 22 सितम्बर को कुरैशी ने अमेरिका और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से कश्मीर मसले के समाधान में मदद करने को कहा था।
कुरैशी ने दावा किया था, "अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को यह जरूर समझना चाहिए कि कश्मीर की जनता का विरोध पूरी तरह स्वाभाविक है और वह आत्मनिर्णय का हक मांग रही है।"
कुरैशी ने भारत से क्षेत्र में उपज रहे हालात पर नए सिरे से विचार करने और इस मसले को सुलझाने के लिए पाकिस्तान के साथ बातचीत करने को कहा था।
उन्होंने कहा था, "बातचीत ही एकमात्र रास्ता है..हम ऐसा कर सकते हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications