बिजली बचाने के लिए लगेंगे लेड लैम्प

अधिकारियों के मुताबिक सोडियम लाइट के मुकाबले लेड लैम्प में बिजली की खपत करीब 50 फीसदी कम होती है। इस व्यवस्था से प्रदेश में बड़ी मात्रा में बिजली की बचत होगी, जिसका उपयोग अन्य कार्यो में किया जा सकेगा।

उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) के अध्यक्ष नवनीत सहगल ने मेरठ, इलाहाबाद, लखनऊ, कानपुर सहित विभिन्न महानगरों के नगर आयुक्तों एंव ऊर्जा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक के बाद इस बात का फैसला लिया है।

यूपीपीसीएल की तरफ से एक प्रेस नोट जारी कर इसकी जानकारी दी गई, जिसमें सहगल ने कहा है कि बिजली की बचत ही ऊर्जा का उत्पादन है। ऐसे उपकरणों का प्रयोग किया जाना चाहिए जो कम से कम बिजली खपत पर ज्यादा परिणाम देते हों।

उन्होंने नगर आयुक्तों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने महानगरों और नगर पालिकाओं में विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करें जिससे कि वर्तमान व्यवस्था में जल्द बदलाव लाकर ऊर्जा की बचत की जा सके।

उन्होंने कहा कि महानगरों और नगरों में चरणबद्ध तरीके से सोडियम लाइट्स को बदलकर लेड लैम्प लगाए जाएंगे। इसकी शुरुआत राजधानी लखनऊ से की जाएगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+