ब्रिटेन को साइबर हमले का खतरा
ब्रिटेन के सरकारी संचार मुख्यालय के निदेशक इयान लोबन ने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक विध्वंसकारी गतिविधि देश को कमजोर कर सकती है।
समाचार पत्र 'डेली एक्सप्रेस' में बुधवार को प्रकाशित खबर के अनुसार निदेशक ने चेतावनी दी है कि देश के प्रत्येक नागरिक को इलेक्ट्रॉनिक अपराध से खतरा है।
लोबन ने बताया कि सरकार को प्रत्येक महीने 20,000 दुर्भावनापूर्ण मेल प्राप्त होते हैं। साइबर हमलों से देश को अरबों का नुकसान हो सकता है।
उन्होंने बताया, "इंटरनेट से जानकारियां चुराने वाले सैकड़ों हैकिंग फोरम मौजूद हैं, जिन पर हजारों ब्रिटिश क्रैटिड कार्ड्स का विवरण मौजूद है जिसमें से प्रत्येक सेट को महज दो डॉलर में ऑनलाइन खरीदा जा सकता है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications