कश्मीर में दोबारा वार्ता शुरू करने के लिए वार्ताकार नियुक्त (लीड-1)

केंद्रीय गृहमंत्री पी. चिदम्बरम ने पत्रकारों से कहा, "हमने वार्ताकारों का एक समूह गठित किया है, इस समूह के तीनों वार्ताकारों की विश्वसनीयता से हम अवगत हैं।"

गृहमंत्री ने कहा, "हम एक और वार्ताकार को नियुक्त करेंगे।"

उन्होंने कहा कि सरकार को उम्मीद है कि वार्ताकार जम्मू एवं कश्मीर के सभी वर्गो के लोगों खासकर युवाओं और छात्रों के साथ स्थाई व निर्बाध बातचीत करेंगे।

चिदम्बरम ने कहा, "केंद्र सरकार की ओर से उठाया गया यह कदम राज्य की समस्याएं दूर करने के मुद्दे पर सरकार की गंभीरता का परिचायक है।"

वार्ताकार नियुक्त करने का फैसला पिछले महीने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में हुई सुरक्षा मामलों पर मंत्रिमंडल समूह की बैठक में लिया गया था। सरकार ने 25 सितम्बर को मंत्रिमंडल की बैठक में कश्मीर में बातचीत की प्रक्रिया दोबारा शरू करने के लिए सरकार ने आठ सूत्रीय कार्यक्रम के अंतर्गत वार्ताकारों की नियुक्ति का फैसला किया था।

इसके अलावा सरकार ने 11 जून के बाद से अब तक मारे गए लोगों के परिवारों को सहायता राशि देने की भी घोषणा की थी।

अलगाववादी नेताओं का नाम लिए बिना चिदम्बरम ने कहा कि जम्मू एवं कश्मीर के राजनेताओं से वार्ता प्रक्रिया में शामिल होने के लिए कहा। उन्होंने कहा, "मैं जम्मू एवं कश्मीर के सभी वर्गो के लोगों से अपील करता हूं कि वह अपने विचार वार्ताकारों के सामने रखें और इससे हम इस समस्या का समाधान निकालने में सक्षम होंगे।"

एक अन्य वार्ताकार के सम्बंध में पूछे जाने पर चिदम्बरम ने कहा कि राजनीतिक क्षेत्र के एक अन्य वार्ताकार की नियुक्ति की जाएगी।

इससे पहले पिछले साल दिसम्बर में अलगाववादियों से बातचीत की सरकार की कोशिश नाकाम हो गई थी। आतंकवादियों द्वारा हुर्रियत नेता फैजल कुरैशी को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर देने के बात यह बातचीत टूट गई थी।

कुरैशी हुर्रियत के मीरवाइज उमर फारुख के नेतृत्व वाले धड़े के वरिष्ठ नेता हैं। वह सरकार से बातचीत के लिए सहमत हुए थे।

नए वार्ताकारों में से दो पहले भी कश्मीर में शांति प्रकिया से जुड़े रहे हैं। पडगांवकर वकील और भारतीय जनता पार्टी नेता राम जेठमलानी के नेतृत्व वाली कश्मीर समिति के सदस्य रह चुके हैं।

जामिया मिलिया इस्लामिया के नेल्सन मंडेला

शांति संस्थान की प्रमुख राधा कुमार भी हुर्रियत के उदारवादी धड़े के प्रमुख मीरवाइज उमर फारुख और सैयद अली गिलानी से बातचीत की प्रक्रिया में लगातार जुड़ी रही हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+