राष्ट्रमंडल खेल : सिंह ने कहा, सुरक्षा के इंतजाम पुख्ता
दलबीर सिंह ने आईएएनएस से कहा, "जब एक बड़ा आयोजन समाप्ति की ओर बढ़ रहा है तब अधिकारियों के लिए सुरक्षा व्यवस्था में कमी करना खतरनाक हो सकता है।"
उन्होंने कहा, "सुरक्षा इंतजाम अब भी उतने ही पुख्ता हैं जितने कि खेलों के दौरान थे। शायद अब हम ज्यादा सतर्कता बरत रहे हैं।"
सिंह के मुताबिक दिल्ली के उपराज्यपाल तेजेंदर खन्ना ने मंगलवार को खेल गांव का भ्रमण किया था।
सिंह ने कहा कि तैराकी और एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं के समापन के बाद खेल गांव के अभ्यास स्थल और तैरने के लिए बनाए गए पूल खाली पड़े हैं। उन्होंने कहा कि इसे देखते हुए आवासीय इलाकों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
उन्होंने कहा, "करीब 200 स्वयंसेवकों को खेल गांव आने से मना कर दिया गया है क्योंकि यहां काम का दबाव कम हो गया है। कई अन्य को खेल गांव के अंतर्राष्ट्रीय क्षेत्र में भेजा गया है।"
गुरुवार शाम राष्ट्रमंडल खेलों के समापन समारोह के साथ यह 12 दिवसीय खेल आयोजन समाप्त हो जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications