शेयर बाजारों में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 485 अंक उछला (राउंडअप)

बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 2.40 प्रतिशत की तेजी के साथ 20,687.88 अंक पर बंद हुआ। दिन में सेंसेक्स ने 20,703.97 के उच्च और 20,211.66 के निचले स्तर तक कारोबार किया।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला सूचकांक निफ्टी 2.35 प्रतिशत बढ़कर 6,233.90 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी ने 6,240.25 अंक के उच्च और 6,089.75 अंक के निचले स्तर तक कारोबार किया।

बीएसई का मिडकैप सूचकांक 82.93 अंक (0.99 प्रतिशत) बढ़कर 8,436.94 अंक पर बंद हुआ। वहीं स्मॉलकैप सूचकांक 112.63 अंक (1.06 प्रतिशत) बढ़कर 10,761.52 अंक पर बंद हुआ।

बीएसई के सभी सेक्टरों में तेजी दर्ज की गई। सूचना प्रौद्योगिकी (3.15 प्रतिशत), प्रौद्योगिकी (2.72 प्रतिशत), पूंजीगत वस्तुएं (2.68 प्रतिशत), रियल्टी(2.51 प्रतिशत) और एफएमसीजी (2.29 प्रतिशत) सबसे ज्यादा तेजी दर्ज करने वाले सूचकांक रहे।

सेंसेक्स में एनटीपीसी (-1.26 प्रतिशत) को छोड़कर बाकी सभी शेयरों में तेजी दर्ज की गई। एचडीएफसी (4.60 प्रतिशत), टीसीएस (4.56 प्रतिशत), विप्रो (4.48 प्रतिशत), एल एण्ड टी (4.04 प्रतिशत) और जयप्रकाश एसोसिएट्स (4.01 प्रतिशत) सबसे ज्यादा तेजी दर्ज करने वाले शेयर रहे। हिंदुस्तान यूनिलीवर, एसीसी, डीएलएफ में तीन प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज की गई, वहीं महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, आईटीसी, भारती एयरटेल और इंफोसिस दो फीसदी से ज्यादा बढ़त दर्ज करने वाले शेयरों में शामिल रहे।

बीएसई में 1,928 कम्पनियों के शेयर बढ़कर और 1,066 कम्पनियों के शेयर गिरकर बंद हुए वहीं 111 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+