सेंसेक्स में 485, निफ्टी में 143 अंकों का उछाल (लीड-2)
बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 2.40 प्रतिशत की तेजी के साथ 20,687.88 अंक पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में सेंसेक्स ने 20,703.97 अंक का उच्च स्तर छुआ वहीं 20,211.66 अंक के दिन के निचले स्तर तक कारोबार किया।
वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला सूचकांक निफ्टी 2.35 प्रतिशत बढ़कर 6,233.90 अंक पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में निफ्टी ने 6,240.25 अंक के उच्च और 6,089.75 अंक के निचले स्तर तक कारोबार किया।
बीएसई का मिडकैप सूचकांक 82.93 अंक (0.99 प्रतिशत) बढ़कर 8,436.94 अंक पर बंद हुआ। वहीं स्मॉलकैप सूचकांक 112.63 अंक (1.06 प्रतिशत) बढ़कर 10,761.52 अंक पर बंद हुआ।
बीएसई के सभी क्षेत्रीय सूचकांकों में तेजी दर्ज की गई। सूचना प्रौद्योगिकी (3.15 प्रतिशत), प्रौद्योगिकी (2.72 प्रतिशत), पूंजीगत वस्तुएं (2.68), रियल्टी(2.51 प्रतिशत) और एफएमसीजी (2.29 प्रतिशत) सबसे ज्यादा तेजी दर्ज करने वाले सूचकांक रहे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications