जियाओबो को मिलने लगा है बेहतर खाना
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार जियाओबो की पत्नी लिउ जिया ने एक साक्षात्कार के दौरान इसका खुलासा किया है।
जिया ने कहा, "उनके लिए स्थिति अब बेहतर हुई है। जेल में उनके साथ अच्छा बर्ताव किया जा रहा है और उन्हें खाना भी अच्छा मिलने लगा है।"
जिया ने कहा कि वह अपने पति का पुरस्कार ग्रहण करने के लिए ओस्लो जाना चाहती हैं, लेकिन यह बेहद मुश्किल है।
नोबेल शांति पुरस्कार विजेता की पत्नी ने कहा, "मेरे पास पासपोर्ट है, लेकिन मुझे अपने घर से निकलने की अनुमति नहीं है।"
जिया ने कहा, "अगर मैं नार्वे जाने में सफल हो भी गई तो क्या वे मुझे दोबारा चीन लौटने की इजाजत देंगे।"
रविवार को अपने पति से मुलाकात कर लौटेने के बाद जिया को पुलिस ने घर से बाहर नहीं निकलने दिया है। मानवाधिकार कार्यकर्ता को जेल अधिकारियों ने उनके शांति नोबेल पुरस्कार जीतने की जानकारी दी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications