पाकिस्तान में बाढ़ से 9.5 अरब डॉलर का नुकसान
प्रारंभिक क्षति-आवश्यकता आकलन (डीएनए) शीर्षक की इस रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान में बाढ़ के कारण 9.5 अरब डॉलर की फसलों, आधारभूत संरचना और सार्वजनिक एवं निजी सम्पत्तियों की क्षति हुई है।
पाकिस्तानी समाचार पत्र 'डॉन' के मुताबिक यह रिपोर्ट पाकिस्तान के योजना आयोग को सौंपी गई है।
पाकिस्तान में बाढ़ से 1,700 लोगों की मौत हुई और करीब दो करोड़ लोग प्रभावित हुए।
सिंध में बाढ़ के कारण सबसे ज्यादा 350 अरब रुपये का नुकसान हुआ। पंजाब में 253 अरब रुपये, खैबर पख्तूनख्वा में 103 अरब रुपये, बलूचिस्तान में 55 अरब रुपये और केंद्र शासित जनजातीय इलाकों में पांच अरब रुपये का नुकसान हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications