पडगांवकर, राधा कुमार और अंसारी कश्मीर मामले में वार्ताकार नियुक्त
गृहमंत्री पी. चिदम्बरम ने पत्रकारों से कहा, "हमने वार्ताकारों का एक समूह नियुक्त किया है। ये वार्ताकार दिलीप पडगांवकर, प्रोफेसर एम. एम. अंसारी और प्रोफेसर राधा कुमार हैं।"
उन्होंने कहा कि सरकार एक अन्य वार्ताकार को नियुक्त कर सकती है।
उन्होंने कहा कि इन सभी को लोग पहचानते हैं। ये वार्ताकार जम्मू-कश्मीर में सभी मुद्दों पर जल्द से जल्द बातचीत शुरू करेंगे।
चिदम्बरम ने कहा, "केंद्र सरकार की ओर से उठाया गया यह कदम राज्य की समस्याएं दूर करने के लिए के मुद्दे पर सरकार की गंभीरता का परिचायक है।"
पिछले चार महीनों में कश्मीर घाटी में जारी हिंसा के दौर में 100 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications