सेंसेक्स में 350 अंक से ज्यादा की तेजी (लीड-1)
बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक दोपहर के कारोबार में 358 अंक बढ़कर 20,562.24 अंक के दिन के उच्च स्तर पर पहुंच गया। दोपहर डेढ़ बजे इसमें दिन के उच्चतम स्तर के करीब 354.73 अंक की तेजी के साथ 20.55807 अंक के स्तर पर कारोबार हुआ।
वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला सूचकांक निफ्टी दोपहर के कारोबार में 6,202.65 अंक के उच्च स्तर पर पहुंचा। दोपहर डेढ़ बजे इसमें 107.60 अंक (1.75 प्रतिशत) की तेजी के साथ 6,198.50 अंक के स्तर पर कारोबार हुआ।
दोपहर के कारोबार में बीएसई के मिडकैप सूचकांक में 0.82 प्रतिशत की तेजी के साथ 8,422.90 और स्मॉलकैप सूचकांक में 1.20 अंक की तेजी के साथ 10,776.93 अंक के स्तर पर कारोबार हुआ।
सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 29 शेयरों में तेजी दर्ज की गई। साथ ही बीएसई के सभी क्षेत्रीय सूचकांकों में बढ़त दर्ज की गई। सूचना प्रौद्योगिकी, प्रौद्योगिकी, एफएमसीजी और रियल्टी सूचकांकों में सबसे ज्यादा तेजी रही।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications