श्रीनगर में बंद का आह्वान, कर्फ्यू नहीं
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, "घाटी भर में हालात शांत हैं और कहीं भी किसी प्रकार की कोई पाबंदी या कर्फ्यू नहीं लगाए गए हैं।"
गौरतलब है कि हुर्रियत नेता सैयद शाह अली गिलानी ने बंद के आह्वान के चलते कश्मीर घाटी में चार महीने से अधिक अर्से से जनजीवन प्रभावित है।
इस दौरान घाटी में श्रीनगर सहित अन्य कई बड़े शहरों में दुकानें, सार्वजनिक वाहन और व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे। जबकि प्रशासन ने किसी भी प्रकार की हिंसात्मक गतिविधियों को रोकने के मद्देनजर पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों को तैनात कर रखा है।
सड़कों पर सामान्य तौर पर निजी वाहनों की आवाजाही रही। इसके अलावा स्कूल और कॉलेज खुले रहे, वहीं कई बैंकों में भी कामकाज चला।
राज्य सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, "सभी सरकारी दफ्तरों में सामान्य कामकाज चल रहा है और घाटी भर के कार्यालयों में तकरीबन 80 फीसदी उपस्थिति है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications