लूट का भंडोफोड़, 3 गिरफ्तार
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने मंगलवार को बीड़ जिला केंद्रीय सहकारी बैंक की लूटी गई पूरी नकदी बरामद कर ली है। मिश्रा ने लूट में बैंक के चपरासी की संलिप्तता पर संदेह जताया है। पुलिस ने हालांकि, गिरफ्तार लोगों की पहचान बताने से इंकार किया है।
मिश्रा ने आईएएनएस को बताया, "दो बैंक कर्मियों और एक चालक से पूछताछ करने पर हमें लुटेरों के बारे में जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस ने उन्हें दबोच लिया।"
लूट की यह घटना मंगलवार शाम बीड़-शिरूर राजमार्ग पर शाम 5.30 बजे हुई। बैंक की नकदी को कार से शिरूर ले जाया जा रहा था।
कार को राजू सईद चला रहा था और इसमें बैंक का लिपिक उद्धव जैभाई और अस्थाई चपरासी विष्णु केदार सवार थे। कार में कोई सुरक्षाकर्मी मौजूद नहीं था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications