नाटो हेलीकॉप्टरों ने पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किया
समाचार पत्र 'डॉन' के अनुसार एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि मंगलवार सुबह नाटो के हेलीकॉप्टर पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा के समीप स्थित चमन के नजदीकी इलाके पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र में घुस गए।
अधिकारी ने बताया, "नाटो के हेलीकॉप्टर पाकिस्तान की सीमा में 200 गज भीतर तक घुस आए थे और कुछ देर बाद ही लौट गए।"
उन्होंने बताया कि अफगानिस्तान में तैनात गठबंधन सेना को इसकी जानकारी दे दी गई है और उल्लंघन के खिलाफ शिकायत भी जता दी गई है।
गौरतलब है कि 30 सितम्बर को नाटो के हेलीकॉप्टर पाकिस्तान हवाई क्षेत्र में घुस आए थे और अफगान सीमा से सटे कुर्रम एजेंसी में सेना की एक चौकी पर गोलीबारी की थी। जिसमें तीन जवानों को मौत हो गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications