इंदौर में 2 स्कूली छात्रों की डूबकर मौत
खजराना थाने से मिली जानकारी के अनुसार एक निजी स्कूल की कक्षा 11वीं में पढ़ने वाले 19 वर्षीय जावेद खान और 17 साल के मोहसिन खेत में बने तालाब में नहाने के दौरान डूब गए। छात्रों के डूबने की खबर मिलने पर आसपास के लोगों ने उन्हें तालाब से खोज निकाला और उन्हें अस्पताल पहुंचाया। जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया।
बताया जा रहा है कि दोनों छात्र घर से स्कूल के लिए निकले थे,लेकिन वे स्कूल नहीं पहुंचे। उजबेर खान के मुताबिक दोनों किशोरों के डूबने की खबर मिलते ही लोग जमा हो गए। जावेद और मोहसिन को तलाब से निकाल लिया गया। दोनों को बचाने की हरसंभव कोशिश की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली।
छात्रों की मौत की जानकरी मिलते ही उनके परिजनों ने स्कूल में पहुंचकर जमकर हंगामा किया। पुलिस ने बल प्रयोग कर हालात को काबू में किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications