कोलम्बिया को सुरक्षा परिषद की अस्थायी सदस्यता मिली

पहले चरण के मतदान में पश्चिमी देशों के लिए आरक्षित सीटों में से एक पर जर्मनी को अस्थायी सदस्य चुना गया और बाद में पुर्तगाल को दूसरी सीट पर विजय मिली।

कोलम्बिया इस सीट के लिए निर्विरोध प्रत्याशी था। इसके मुकाबले में कोई देश प्रतिस्पर्धी नहीं था इसलिए कोलंबिया को शून्य के मुकाबले 186 मत मिले।

कोलम्बिया ने अपने चुनाव के दौरान स्वयं को दक्षिण अमेरिका का प्रतिनिधि घोषित किया था। इससे पहले दक्षिण अमेरिका की ओर से मैक्सिको सुरक्षा परिषद का अस्थायी सदस्य था। चार साल पहले बोगोटा ने दक्षिण अमेरिका की ओर से यह सदस्यता हासिल की थी।

इस चुनाव के बाद अब ब्राजील और कोलम्बिया सुरक्षा परिषद में अस्थायी सदस्य के रूप में दक्षिण अमेरिका का प्रतिनिधित्व करेंगे।

कुल 10 अस्थाई सदस्यों के साथ अमेरिका, रूस, फ्रांस, ब्रिटेन और चीन सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्य हैं।

इससे पहले दक्षिण अफ्रीका और भारत को एशिया की ओर से सुरक्षा परिषद का अस्थायी सदस्य चुना जा चुका है। दोनों देशों को अपने क्षेत्रों के सभी देशों के मत प्राप्त हुए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+