जम्मू एवं कश्मीर के लिए 2 कार्यबल गठित
गृह मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने बुधवार को बताया कि लद्दाख के लिए गठित कार्यबल की अध्यक्षता योजना आयोग के सदस्य नरेंद्र जाधव करेंगे। आयोग के एक अन्य सदस्य अभिजीत सेन को जम्मू कार्यबल का प्रमुख बनाया गया है।
प्रवक्ता ने कहा, "दोनों कार्यबलों का गठन इसलिए किया गया ताकि लद्दाख और जम्मू क्षेत्र में विकास, खासकर बुनियादी ढांचे की जरूरतों की समीक्षा की जा सके। ये कार्यबल इस बारे में सरकार को सुझाव देंगे।"
दोनों कार्यबलों से तीन महीने के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा गया है। प्रवक्ता ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार इन कार्यबलों को हर संभव सहयोग प्रदान करेंगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications