छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने 2 पुलिसकर्मियों की हत्या की
रायपुर, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में मंगलवार को नक्सलियों ने दो पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी।
यह घटना राजधानी रायपुर से करीब 500 किलोमीटर दूर बीजापुर जिले के पामेर क्षेत्र में घटी।
पुलिस के मुताबिक करीब 20 हथियारधारी नक्सलियों ने दो जवानों रितेश और राजेंद्र पर हमला कर दिया। जवान कुछ जरूरी समान खरीदने के लिए पामेर पुलिस थाने से बाहर गए हुए थे।
पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक दोनों पुलिसकर्मियों की मौके पर ही मौत हो गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications