अफगानिस्तान में मालवाहक विमान दुर्घटनाग्रस्त
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार विमान में सवार यात्रियों में छह फिलिपींस के, एक केनियाई और एक भारतीय नागरिक शामिल थे। यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इस दुर्घटना में कोई जीवित भी बचा है या नहीं। बचाव दल दुर्घटना स्थल के लिए रवाना हो गया है।
रसूली ने कहा कि इस विमान ने बागराम स्थित अमेरिकी वायु सेना बेस से काबुल के लिए उड़ान भरी थी, इसी दौरान विमान में तकनीकी गड़बड़ी महसूस की गई।
इस विमान का संचालन अमेरिकी कंपनी, नेशनल एयर कार्गो द्वारा किया जा रहा था। इस कंपनी ने अमेरिकी सेना के लिए कुछ काम किए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications