बिहार चुनाव : आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला तेज (राउंडअप)

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद ने मंगलवार की शाम पटना में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि यहां की जनता किसी हाल में लालू को सत्ता में नहीं लाएगी।

उन्होंने राजद और लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के घोषणा पत्र पर चुटकी लेते हुए कहा कि उसमें अपराध पर नियंत्रण की बात कही गयी है। उन्होंने कहा कि लालू और उनकी पत्नी राबड़ी के राज में अपराध पर कितना नियंत्रण था वह यहां के सभी लोग जानते हैं।

इधर, लालू ने पटना में कहा कि नीतीश सरकार का जाना तय है। उन्होंने कहा कि यह सरकार घोटालों की सरकार है। इस बीच भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सी़ पी़ ठाकुर, उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, लोजपा प्रमुख रामविलास पासवान ने भी कई क्षेत्रों में जाकर आपनी-अपनी पार्टियों के पक्ष में मत देने की अपील की।

कांग्रेस में टिकट बंटवारे को लेकर प्रदेश कार्यालय के सामने प्रदर्शन का सिलसिला जारी रहा। मंगलवार को गया और भोजपुर जिले के कुछ विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय के समक्ष जमकर हंगामा किया। इस दौरान गया के एक नेता की कार्यकर्ताओं ने पिटायी भी कर दी।

इस बीच भाजपा ने कठोर निर्णय लेते हुए एक निवर्तमान विधायक समेत पांच लोगों को अनुशासनहीनता के आरोप में पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

पार्टी के एक वरिष्ठ नेता के मुताबिक निष्कासित होने वाले नेताओं में सहरसा से निवर्तमान विधायक संजीव कुमार झा, ठाकुरगंज विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक अवध बिहारी सिंह, अररिया के अजय झा, सिकटी के महेन्द्र मंडल तथा बनमनखी से श्यामदेव पासवान शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इन नेताओं को पार्टी के विरूद्ध में कार्य करने का दोषी पाया गया है।

सूत्रों के मुताबिक सभी नेता पार्टी से टिकट की उम्मीद लगाये थे परंतु टिकट नहीं मिलने के कारण इन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा की है।

इस बीच चुनाव पूर्व तैयारियों का जायजा लेने आये चुनाव आयोग के दल का नेतृत्व कर रहे मुख्य चुनाव आयुक्त एस़ वाई़ कुरैशी ने मंगलवार को भागलपुर में कहा कि अब चुनाव प्रचार करने वाले नेताओं के हेलीकॉप्टरों की भी गहन जांच की जाएगी।

भागलपुर में कुरैशी ने चुनाव की तैयारियों की समीक्षा बैठक के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि चुनाव आयोग स्वच्छ मतदान संपन्न कराने के लिए उन नेताओं के हेलीकॉप्टर की गहन जांच के निर्देश भी दिये हैं जो स्टेट हैंगर से चुनाव क्षेत्रों में सीघे उड़ान भरते हैं।

उन्होंने कहा कि इससे उन नेताओं पर लगाम लगाया जा सकेगा जो बोरी के बोरी पैसा प्रचार के दौरान हेलीकॉप्टर से ले जाते हैं। उन्हें कहा कि पूर्व में उन्हें इस तरह की शिकायत भी मिल चुकी है।

उन्होंने निष्पक्ष एवं स्वच्छ मतदान के लिए अधिकारियों से किसी हाल में पक्षपात नहीं करने का निर्देश दिया है। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि उन्हें किसी परिस्थिति में पक्षपात की शिकायत नहीं मिलनी चाहिये।

इसके पूर्व दो दिवसीय बिहार दौरे पर आया चुनाव आयोग का दल भागलुपर में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से मिला और उनकी सलाह और शिकायतों को सुना। इसके बाद पहले और चौथे चरण में होने वाले विधानसभा क्षेत्रों के जिलाधिकारियों, पुलिस अधीक्षकों और चुनाव पर्यवेक्षकों के साथ बैठक कर चुनाव पूर्व की तैयारियों की समीक्षा की।

उल्लेखनीय है कि बिहार दौरे पर आया चुनाव आयोग का दल मंगलवार को पटना पहुंचा और फिर भागलपुर के लिए रवाना हो गया। इस दल का नेतृत्व मुख्य चुनाव आयुक्त एस़ वाई़ कुरैषी कर रहे हैं।

राज्य निर्वाचन विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक आयोग का दल बुधवार को मुजफ्फरपुर में दूसरे और तीसरे चरण के चुनाव की तैयारियों का जायजा लेगा।

इधर, पूर्व सांसद स्वर्गीय दिग्विजय सिंह की पत्नी पुतुल सिंह ने मंगलवार को बिहार के बांका संसदीय क्षेत्र में हो रहे उपचुनाव के लिए निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दर्ज किया। इस मौके पर कई राजनीतिक दल के नेता उपस्थित थे।

पुतुल के एक नजदीकी परिजन के अनुसार नामांकन दर्ज करने के पूर्व पुतुल सिंह ने दिवंगत सांसद के समाधी स्थल पर जाकर फूल-माला चढ़ाया और पूजा-अर्चना की। इसके बाद जाकर उन्होंने जाकर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+