भारद्वाज को हटाने के लिए प्रधानमंत्री से मिलेंगे भाजपा नेता
भाजपा के एक नेता ने आईएएनएस को बताया, "हमारे नेताओं ने प्रधानमंत्री से समय मांगा है।"
सूत्रों ने कहा कि भाजपा के लालकृष्ण आडवाणी, पार्टी अध्यक्ष नितिन गडकरी, सुषमा स्वराज और अरुण जेटली मनमोहन सिंह से मुलाकात करना चाहते हैं।
अधिकारी ने नाम न जाहिर करने की शर्त पर आईएएनएस को बताया, "हम प्रधानमंत्री को यह समझाने की कोशिश करेंगे कि राज्यपाल भारद्वाज कर्नाटक में एक विपक्षी नेता के रूप में काम कर रहे हैं। उन्हें हर हाल में वापस बुलाया जाना चाहिए।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications