शहीद जवान के प्रति निशंक ने दुख जताया
मुख्यमंत्री ने एक विज्ञप्ति जारी कर कहा कि भगवान दुख की इस घड़ी में शोकाकुल परिवार एवं उसके परिजनों को धैर्य प्रदान करे। उन्होंने कहा है कि शहीद जगदीश सिंह ने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों को न्योछावर कर उत्तराखण्ड एवं भारत भूमि की महान परम्परा निभाई है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड के वीर सपूतों ने समय-समय पर देश की रक्षा में शहादत देकर वीरता की गौरवशाली परम्परा का निर्वहन किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications