कुशीनगर में एक गांव में पुनर्मतदान
जिले के नेबुआ नौरंगिया विकास खण्ड के मठियाघीर के तीन मतदान केंद्रों पर शरारती तत्वों द्वारा मतपेटियों के साथ छेड़छाड़ की गई। शिकायत मिलने पर जिला प्रशासन ने इन केंद्रों के मतदान को निरस्त कर दिया। निर्वाचन अधिकारी नेबुआ नौरंगियां ने यहां पुनर्मतदान की अनुमति दे दी है। मठिया धीर के मतदान केंद्र संख्या 155क, 156ख व 78 पर 14 अक्टूबर को सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान कराए जाएंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications