नेताओं के हेलीकॉप्टरों की गहन जांच होगी : कुरैशी (लीड-1)

भागलपुर में कुरैशी ने विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा बैठक के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि चुनाव आयोग स्वच्छ मतदान संपन्न कराने के लिए उन नेताओं के हेलीकॉप्टर की गहन जांच के निर्देश भी दिए हैं जो स्टेट हैंगर से चुनाव क्षेत्रों में सीधे उड़ान भरते हैं।

उन्होंने कहा कि इससे उन नेताओं पर लगाम लगाया जा सकेगा जो बोरी के बोरी पैसा प्रचार के दौरान हेलीकॉप्टर से ले जाते हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व में उन्हें इस तरह की शिकायत भी मिल चुकी है।

उन्होंने निष्पक्ष एवं स्वच्छ मतदान के लिए अधिकारियों से किसी हाल में पक्षपात नहीं करने का निर्देश दिया है। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि उन्हें किसी परिस्थिति में पक्षपात की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए।

इसके पूर्व दो दिवसीय बिहार दौरे पर आए चुनाव आयोग के दल ने भागलुपर में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की और उनकी सलाह और शिकायतों को सुना। इसके बाद पहले और चौथे चरण में होने वाले विधानसभा क्षेत्रों के जिलाधिकारियों, पुलिस अधीक्षकों और चुनाव पर्यवेक्षकों के साथ बैठक कर चुनाव के पूर्व तैयारियों की समीक्षा की।

उल्लेखनीय है कि बिहार दौरे पर आया चुनाव आयोग का दल मंगलवार को पटना पहुंचा और फिर भागलपुर के लिए रवाना हो गया। इस दल का नेतृत्व मुख्य चुनाव आयुक्त एस़ वाई़ कुरैशी कर रहे हैं।

राज्य निर्वाचन विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक आयोग का दल बुधवार को मुजफ्फरपुर में दूसरे और तीसरे चरण के चुनाव की तैयारियों का जायजा लेगा।

अधिकारी के मुताबिक चुनाव आयोग का दल इस दौरान मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेगा तथा क्षेत्र के चुनाव पर्यवेक्षकों, जिलाधिकारियों और पुलिस अधिकारियों से चुनाव तैयारियों की जानकारी प्राप्त करेगा।

उल्लेखनीय है कि बिहार विधानसभा के 243 सीटों के लिए छह चरणों में 21 अक्टूबर से 20 नवंबर तक चुनाव की तिथि तय है। सभी सीटों की मतगणना 24 नवंबर को होगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+