Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

आईआईएफसीएल को यूनियन बैंक देगा 1,500 करोड़ रुपये की सहायता

आईआईएफसीएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक एस.के.गोयल ने यहां समझौते पर हस्ताक्षर करने के बाद संवाददाताओं को बताया, "यह हमारे बीच पहला लेन-देन है। हमने इस वर्ष 3,000 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा है।"

गोयल ने कहा कि देश में अधोसंरचना संबंधी परियोजनाओं को कोष उपलब्ध कराने के लिए आईआईएफसीएल ने पंजाब नेशनल बैंक, इंडिया बैंक, इलाहाबाद बैंक और युनाइटेड कामर्शियल बैंक के साथ भी समझौते पर हस्ताक्षर किया है।

आईआईएफसीएल टेकआउट फाइनेंसिंग योजना को आकर्षक बनाने के लिए सार्वजनिक क्षेत्र के कई बैंको के साथ जुड़ी हुई है।

इस योजना के तहत आईआईएफसीएल मूल ऋणदाता से बकाया राशि का 100 प्रतिशत तक ऋण लेगा, लेकिन इस शर्त पर कि ऋण राशि अधोसंरचना परियोजनाओं के कुल शेष ऋण के 50 प्रतिशत से अधिक न होने पाए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+