सामूहिक बलात्कार मामले में 8 गिरफ्तार
हरदा, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के हरदा जिले में बीते साल पश्चिम बंगाल की युवती के साथ हुए सामूहिक बलात्कार के मामले में आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। इस मामले के चार आरोपी अब भी फरार हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इंदौर से पश्चिम बंगाल की युवती को कुछ लोग बहलाफुसला कर देवतालाब क्षेत्र के बिछोला गांव ले गए। जहां उससे 12 लोगों ने सामूहिक बलात्कार किया और उसके बाद उसे रेलगाड़ी में बैठा दिया। पीड़ित महिला ने होशंगाबाद में मामले की शिकायत दर्ज कराई।
बाद में मामला कोतवाली हरदा को स्थानांतरित किया गया। मामले के जांच अधिकारी आदिम जाति कल्याण थाने के पुलिस उपाधीक्षक सीताराम सरयाम आईएएनएस को बताया है सामूहिक बलात्कार के 12 में से आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। इस मामले के चार आरोपी अब भी फरार हैं जिनकी तलाश जारी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications