भाजपा कर्नाटक में भ्रष्टाचार से ध्यान हटा रही है : कांग्रेस
कांग्रेस प्रवक्ता मोहन प्रकाश ने यहां कहा कि कर्नाटक में भाजपा सरकार को विधानसभा में अपना बहुमत साबित करने के लिए सही प्रक्रिया का पालन करना चाहिए।
प्रकाश ने कहा, "भाजपा ने कमजोरी, भ्रष्टाचार और कर्नाटक में अपनी अल्पमत सरकार से ध्यान हटाने के लिए राज्यपाल को एक मुद्दा बनाया है। उसे बहुमत साबित करने के लिए सही प्रक्रिया अपनानी चाहिए।"
राज्यपाल के उस सुझाव के बारे में पूछे जाने पर, जिसमें येदियुरप्पा सरकार को दोबारा विश्वास मत हासिल करने के लिए कहा गया है, प्रकाश ने कहा कि राज्य सरकार ने सोमवार को विश्वास मत हासिल करने के लिए सही प्रक्रिया नहीं अपनाई थी।
प्रकाश ने कहा, "विधानसभा अध्यक्ष द्वारा 16 विधायकों को अयोग्य घोषित किए जाने के बावजूद भाजपा को सदस्य संख्या के मामले में भरोसा नहीं है। वह ध्यान बांटने की कोशिश कर रही है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications