एफएसडीसी के गठन के लिए मुखर्जी ने नियामकों से बातचीत की
नियामक संस्थाओं के प्रमुखों से मुलाकात के बाद मुखर्जी ने कहा, "नियामकों के साथ मेरी काफी रचनात्मक बातचीत हुई। एफएसडीसी के गठन के लिए यह एक और कदम है।"
उन्होंने कहा कि परिषद बड़े वित्तीय समूहों की कार्यप्रणाली सहित अर्थव्यवस्था का व्यापक निरीक्षण का काम नियामकों की स्वायत्ता से समझौता किए बिना करेगी।
एफएसडीसी के अध्यक्ष वित्त मंत्री होंगे और एक अन्य उप समिति के अध्यक्ष आरबीआई के गवर्नर होंगे।
वित्त मंत्री ने कहा कि परिषद का गठन किसी नियामक की स्वायत्ता कम करने के लिए नहीं किया जा रहा।
यह परिषद वित्तीय साक्षरता और आर्थिक समावेश के साथ-साथ वित्तीय विकास से जु़ड़े मुद्दों पर ध्यान देगी। मुखर्जी ने अपने बजट भाषण में एफएसडीसी के गठन का प्रस्ताव रखा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications