रिकार्ड श्रद्धालु हज यात्रा पर जाएंगे

कृष्णा ने कहा कि सरकार ने हज यात्रियों की सुविधाओं को अत्यंत प्रमुखता देने के साथ ही भारत और सऊदी अरब में इनकी व्यवस्थाओं पर खासा ध्यान दिया है। हज यात्रियों के लिए आयोजित समारोह में विदेश मंत्री के साथ दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित भी मौजूद थीं।

उन्होंने बताया कि अब हज यात्रा की शुरुआत भोपाल और गोवा से भी की जा सकेगी। वर्तमान में देश के 19 स्थानों से हज यात्रा पर जाने की सुविधा है।

विदेश मंत्री ने कहा, "मैं सभी हज यात्रियों को उनकी यात्रा के लिए शुभकामना देता हूं। साथ ही मैं उनसे यात्रा के दौरान अपनी सुरक्षा के सभी पहलुओं पर ध्यान देने का अनुरोध करता हूं।"

उल्लेखनीय है कि 45 वर्षो के इतिहास में ऐसा पहली बार है कि हज यात्री इस बार भारतीय सरकारी विमान कंपनी एयर इंडिया से यात्रा नहीं करेंगे। इस बार हज यात्री सऊदी विमान सेवा प्रदाता सऊदी अरैबियन एयरलाइंस, अल-वाफर और नसैर से यात्रा करेंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+