राज्यपाल के रुख से कुमारस्वामी परेशान
आईएएनएस के साथ फोन पर बातचीत के दौरान जब कुमारस्वामी से पूछा गया कि क्या वह राज्यपाल के उस निर्णय का स्वागत करते हैं, जिसमें येदियुरप्पा से दोबारा बहुमत साबित करने के लिए कहा गया है, तो उन्होंने कहा, "हम राज्यपाल के कदम से चिंतित हैं। कोई संवैधानिक अधिकारी राज्य में राष्ट्रपति शासन की अनुशंसा करने के बाद किसी सरकार को बहुमत साबित करने के लिए भला कैसे कह सकता है।"
कुमारस्वामी ने कहा, "सवाल यह नहीं है कि हम इसका स्वागत करते हैं या नहीं.. हम इससे चिंतित हैं।"
ज्ञात हो कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राज्य में मौजूदा संकट के लिए कुमारस्वामी को जिम्मेदार ठहराया है।
येदियुरप्पा सरकार के दूसरे विश्वास मत के परिणाम के बारे में पूछे जाने पर कुमारस्वामी ने कहा, "देखते हैं क्या होता है।"
ज्ञात हो कि भारद्वाज ने मंगलवार को येदियुरप्पा से कहा कि उन्हें गुरुवार को दोबारा विश्वास मत हासिल करना चाहिए, जबकि अभी एक दिन पहले ही येदियुरप्पा ने सदन में ध्वनि मत से विश्वास मत जीता था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications